ग्राम पंचायत औंरी के आश्रित ग्राम भाठागांव में विभागीय उदासीनता के चलते 3 दिनों में भी नहीं बना एक हैंडपंप

पाटन। ग्राम पंचायत औंरी के आश्रित ग्राम भाठागांव में पीएचई विभाग की उदासीनता के कारण हैंडपंप संधारण नहीं हो रहा है। हैंडपंप संधारण के लिए तीन दिन पहले हैंडपंप को खोला गया था। जो आज भी उसी स्थिति में है। जिसके कारण ग्रामीणों को पीने की पानी के लिए जूझना पड़ रहा है। जनपद सदस्य उत्तरा सोनवानी ने बताया कि विभाग की लापरवाही के कारण आमजनता को पेयजल की समस्या हो रही है। पिछले तीन दिनों से हैंडपंप जस की तस स्थिति में पड़ा हुआ है। क्या विभाग आचार संहिता लगने का इंतजार कर रही है। चुनाव आचार संहिता लगने के बाद विभाग के कर्मचारी चुनाव कार्य में व्यस्त होने का हवाला देते हुए संधारण कार्य नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि विभाग को रोज इसकी जानकारी दे रहे है लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *