चुनाव लड़ने जनपद उपाध्यक्ष ने अपनाया नया पैतरा, नगर पंचायत से नाम कटवाकर ग्राम पंचायत में जुड़वाया

खबर हेमंत तिवारी

राजिम/ग्राम पंचायत रहते हुए वर्तमान में नगर पंचायत बने कोपरा का विवादों से पुराना नाता है ।यहां नए-नए कारनामे कर पूरे राज्य में अपनी छवि धूमिल कर बैठे कोपरा नगर पंचायत में एक और नया कारनामा सामने आया है। इस बार यह कारनामा नगर पंचायत में निवासरत जनपद उपाध्यक्ष फिंगेश्वर के योगेश साहू का है जिन्होंने गृह ग्राम नगर पंचायत बनने के बाद जब उनकी दाल यहां गलती नहीं दिखा तो उन्होंने चुनाव लड़ने का नया फार्मूला अपनाते हुए पास के ग्राम पंचायत ग्राम पंचायत भेड्री में लगभग बीते दिसंबर माह में मतदाता सूची में अपना नाम जुडावा लिया यह कहना गलत नहीं होगा कि चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी नए-नए जुगाड़ बनाते हैं और तरीका खोजते हैं पर यह तरीका उन तरीकों से अलग है उन्होंने अपने किसी रिश्तेदार के यहां किराए नामा बनाकर किराए में रहने की बात कही और ग्राम पंचायत बी एल ओ के साथ मिलकर अपना नाम जुडावा लिया ।

हैरानी की बात यह है कि वर्तमान सरपंच ने भी किराए नामा में ग्राम में निवासरत बताकर नाम जुड़वाने में मदद किया और वही सरपंच शिकायत करने एसडीएम कार्यालय भी पहुंच गया इस प्रकार आगामी त्रिस्तरीय पंचायत का चुनाव लड़ने के लिए या पूरी कूट रचित और गणित कर नाम जुड़वाने का मामला सामने आया है जबकि पिछला चुनाव जनपद उपाध्यक्ष फिंगेश्वर योगेश साहू ने कोपरा में ही रहकर ही चुनाव लड़कर जीता था जो वर्तमान में उपाध्यक्ष के पद पर पदस्थ है साथ ही संभवतः विधानसभा और लोकसभा का चुनाव भी कोपरा के निवासी बनकर और वहां के मतदाता सूची के आधार पर ही उन्होंने मतदान किया था ऐसे में सूत्रों की माने तो नियम की बात की जाए तो निर्वाचन आयोग की नियमानुसार जो व्यक्ति विधानसभा लोकसभा का मतदान जहां से किया है उसे वहीं का निवासी माना जाएगा और ग्राम पंचायत में उनका नाम नई जगह में नहीं जोड़े जाने की बात कहा गया था। ऐसे में ग्राम पंचायत सरपंच सहित अन्य ग्रामीणों द्वारा पिछले दिनों शिकायत लेकर एसडीएम कार्यालय राजिम पहुंचे थे जिस पर एसडीएम ने जांच कर कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन अपर कलेक्टर को देने की बात कही है ।।इस तरह इस खेल को लेकर गांव में माहौल गर्म है वर्तमान सरपंच के इस कारनामे को लेकर गांव में खूब फजीहत हो रही है। क्योंकि वर्तमान सरपंच ने किरायानामा भी जारी कर दिया और शिकायत करने भी पहुंच गया ।।

वह इस बारे में क्या कहते है जिम्मेदार ,,,ग्राम पंचायत बी एल ओ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता टामिन बाई साहू,,, से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मेरा इसमें कोई हाथ नहीं है ऑनलाइन उन्होंने अपना नाम जुड़वाया है इसका शिकायत सरपंच द्वारा किया गया करके मुझे भी जानकारी मिला है।,,ग्राम पंचायत सरपंच मोहन साहू वार्ड पंच के कहने पर किराए नामा पर मैंने दस्तक कर दिया वैसे गांव में नहीं रहता एसडीएम कार्यालय में शिकायत करने हम लोग ग्रामीणों के साथ गए थे।,,, उपाध्यक्ष योगेश साहू जनपद पंचायत फिंगेश्वर,, विरोधी पक्ष की चाल है मेरे साथ सीधा टक्कर चुनाव में नहीं कर पा रहे हैं तो इस तरह गलत सलात शिकायत कर रहे हैं ग्राम पंचायत भेड्री में मेरा खेत है यहां मैं अपने रिश्तेदार के यहां किराए में रहता हूं यह सब किसका खेल है मैं अच्छी तरीका से जानता हूं ।।,,, सी एम ओ श्याम लाल वर्मा नगर पंचायत कोपरा ,मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के पूर्व इनका नाम यहां से कट गया था। बाकी शिकायत के बारे में मैं नहीं सुना हु।।,,,एसडीएम राजिम विशाल महाराणा,, ग्रामीणों द्वारा शिकायत का आवेदन प्राप्त हुवा है ग्राम पंचायत में जनपद उपाध्यक्ष द्वारा मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने का शिकायत प्राप्त हुआ है बिना बी ,एल, ओ, के आई डी से किसी का नाम काटना या जोड़ना नहीं किया जा सकता इस मामले को लेकर जांच कर प्रतिवेदन अपर कलेक्टर को दे दिया गया है आगे अपील वा सुनवाई का फैसला वहीं से होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *