बच्चों ने नवोदय प्रवेश परीक्षा के प्रश्नो को  कम समय में हल करने के गुर सीखे 

सेलूद। जन्मभूमि कर्मचारी सेवा समिति सेलूद द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला सेलूद  में आयोजित  नवोदय परीक्षा पुर्व तैयारी  के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमें बच्चे अपने पालकों व शिक्षकों के साथ इस सीरीज में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे।

 इससे सभी बच्चों व पालकों के लिए निः शुल्क स्वल्पाहार की व्यवस्था भी समिति के द्वारा उपलब्ध कराई गयी है ।  बच्चों को मानसिक योग्यता, गणित, हिंदी के सवाल प्रायोगिक तरीके से समझाए गए तथा बच्चों को ज्यादा से ज्यादा सवाल कम समय में हल करने के गुर भी सिखाए गए ।

इस प्रशिक्षण व टेस्ट परीक्षा  को सफल बनाने व बच्चों को कुशल तरीके से सिखाने हेतु पाटन से शिक्षक  केसरा स्कुल  से अनकेश्वर महिपाल का विशेष योगदान रहा। इस योगदान के लिए समिति द्वारा उन्हें शाल व श्रीफल से सम्मानित भी किया गया ।इन शिक्षक ने अपने महत्वपूर्ण कार्यों को छोड़कर सुबह 11 बजे से 3 बजे तक अपनी सेवाएँ दिया ।साथ ही साथ आयोजक समिति के तरफ से दानेश्वर वर्मा  बलराम वर्मा, संतोष वर्मा, अनिल बनपेला राजेश देवाँगन  व शासकीय प्राथमिक शाला के  स्टाफ  का  भी विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *