शराब घोटाले में ईडी की बड़ी कार्यवाही:पूर्व मंत्री कवासी लखमा गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य के पूर्व मंत्री कवासी लखमा को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला राज्य की राजनीति में हलचल मचाने वाला साबित हो रहा है। सूत्रों के अनुसार, कवासी लखमा को पूछताछ के बाद बुधवार को गिरफ्तार किया गया और उन्हें कुछ देर में कोर्ट में पेश किया गया।

छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला मामला लंबे समय से चर्चा में है। इस मामले में कई बड़े नामों की भूमिका की जांच की जा रही है। ईडी का आरोप है कि घोटाले में भारी वित्तीय अनियमितता और भ्रष्टाचार हुआ है। इस मामले में कई अधिकारियों और नेताओं से पहले भी पूछताछ हो चुकी है।

गिरफ्तारी से पहले कवासी लखमा ने बयान देते हुए कहा मैंने जांच में पूरा सहयोग किया है, फिर भी मुझे गिरफ्तार किया गया। यह सरकार द्वारा मुझे फंसाने की साजिश है।उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए इसे राजनीति से प्रेरित कार्रवाई बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *