मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने योगेन्द्र निर्मल द्वारा नरवा, गरुवा, घुरवा, बाड़ी योजना पर आधारित “छत्तीसगढ़ की कृषि संस्कृति और सुराजी ग्राम योजना” पुस्तक का किया विमोचन

पाटन—मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने विधानसभा क्षेत्र पाटन से हरेली त्यौहार पर गोधन न्याय योजना की शुरुआत की है। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल पाटन में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्भूपेश बघेल एवं मंच में मंचासीन अतिथियों ने योगेन्द्र निर्मल द्वारा लिखित “छत्तीसगढ़ की कृषि संस्कृति और सुराजी ग्राम योजना” पुस्तक का विमोचन किया।

योगेंद्र निर्मल द्वारा लिखित यह पुस्तक छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरुवा, घुरवा, बाड़ी पर आधारित है। इस पुस्तक में योजना से संबंधित सभी जानकारी विस्तारपूर्वक वर्णित है।

पुस्तक में छत्तीसगढ़ की कृषि संस्कृति और सुराजी ग्राम योजना में छत्तीसगढ़ के ग्रामीण, आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक व्यवस्था। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सुराजी ग्राम योजना सहित ग्रामीण छत्तीसगढ़ के लिए नरवा , गरुवा, घुरवा, बाड़ी योजना कितना कारगर, रोका छेका अभियान, गोधन न्याय योजना के विभिन्न पहलुओं को इस पुस्तक में शामिल किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पुस्तक का विमोचन करते हुए लेखक योगेन्द्र निर्मल सहित उनके टीम के साथियों को बधाई व शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री बघेल ने पत्र के माध्यम से शुभकानाएं देते हुए लिखा है ” हमारी सरकार ने गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का संकल्प लिया है। प्रदेश की लगभग 76% जनसंख्या गाँव मे निवास करती है और ग्रामीण विकास के लिए हमारी सरकार ने “सुराजी ग्राम योजना” बनायी है। सुराजी ग्राम योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी नरवा , गरवा , घुरवा, बाड़ी के विकास की योजना हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता रही है । हमारी इस योजना की गुंज न केवल छत्तीसगढ़ में है , बल्कि विदेशों में भी सुनाई दे रही है। मुझे खुशी है कि ” छत्तीसगढ़ की कृषि संस्कृति और सुराजी ग्राम योजना” के लेखन एवम संकलन का कार्य किया गया है । इसके लिए हम आपको शुभकामनाएं देते है और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *