तहसील साहू संघ पाटन द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर आयोजित युवा महोत्सव एवं रक्तदान शिविर में दुर्ग जिला साहू संघ के कार्यकारिणी सदस्य एवं पंचायत सचिव संघ के जिलाध्यक्ष महेन्द्र कुमार साहू ने 21वीं बार रक्तदान किया उक्त अवसर पर तहसील साहू संघ के युवा महोत्सव में अतिथिगण संदीप साहू राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अखिल भारतीय तैलिक महासभा एवं विधायक कसडोल, नंदलाल साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग, डॉ दयाराम साहू पूर्व विधायक गुंडरदेही खिलावन साहू पूर्व अध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग, रमेश साहू प्रदेश उपाध्यक्ष छ ग साहू संघ, अश्वनी साहू प्रदेश प्रतिनिधि जिला साहू संघ दुर्ग,दिनेश साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ पाटन, लालेश्वर साहू कार्यकारी अध्यक्ष तहसील साहू संघ पाटन एवं अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया ।
महेन्द्र कुमार साहू ने बताया कि पहली बार रक्तदान 1998 में किया जब उनके मित्र के रिश्तेदार का स्वास्थ्य खराब और रक्त का जरूरत था और दानदाता नही मिल रहा था उस समय पहली बार रक्तदान किया तब से निरन्तर रक्तदान करते आ रहे है रक्तदान कर हम जहां एक ओर किसी की जान बचाते हैं वहीं दूसरी ओर इससे जबर्दस्त आत्म संतुष्टि मिलती है। कई लोग रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों के कारण रक्तदान करने से कतराते हैं जबकि इससे कोई हानि नहीं होती बल्कि कई प्रकार लाभ होते हैं। हम सभी को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए ।
उक्त सम्मान से समाज के पदाधिकारियों खेमलाल साहू महासचिव,धनराज साहू संयोजक न्याय प्रकोष्ट,गुलाब साहू उपाध्यक्ष,सरिता साहू उपाध्यक्ष,किशन हिरवानी मीडिया प्रभारी,डॉ सुरेश साहू संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ, गोपेश साहू संयोजक युवा प्रकोष्ठ, हरिशंकर साहू,डुलेश्वर साहू,कल्याण साहू,रविशंकर साहू सहित सभी पदाधिकारियों ने हर्ष ब्यक्त किए।
महेन्द्र कुमार साहू ने किया 21वाँ बार रक्तदान
