रूपनारायण सिन्हा छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर शिक्षाविद् भाजपा नेता प्रणव शर्मा ने प्रेषित की शुभकामनाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य विभाग द्वारा राज्य योग आयोग के अध्यक्ष और सदस्य की नियुक्ति की गई है। योग आयोग का अध्यक्ष संघ के पुराने प्रचारक भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री रूपनारायण सिन्हा को बनाया गया है। वहीं, इस आयोग का सदस्य राकेश दुबे को नियुक्त किया गया हैं।

ख़बर सार्वजनिक होते ही प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित अन्य भाजपा नेताओं के बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। इस अवसर पर पाटन विधानसभा क्षेत्र के युवा समाजसेवी इंजीनियर प्रणव शर्मा ने भी नवनियुक्त योग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा को बधाई संदेश प्रेषित किया। अपने आधिकारिक सोशल मीडिया में लिखा,
राष्ट्रसेवा में सदा समर्पित, लंबे समय से संघ के प्रचारक, प्रांत समन्वयक एवं पूर्व संगठन मंत्री, मेरे राजनीतिक गुरु आदरणीय श्री रूपनारायण सिन्हा जी को छत्तीसगढ़ योग आयोग अध्यक्ष नियुक्त होने पर ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं।

आपने सामाजिक जीवन की कर्तव्यपरायणता का बोध हमें कराया और भी बारीकियां समझाई। योग आयोग अध्यक्ष के रूप में आप प्रदेश को निश्चित रूप से स्वस्थ जीवन जीने की नई दिशा दिखाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *