पाटन। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष,सदस्य,ग्राम पंचायत सरपंच और पंचों की आरक्षण बुधवार को सम्पन्न हुआ। पाटन जनपद में ग्राम पंचायत पंच की आरक्षण आज गुरुवार को भी जारी था।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आरक्षण के बाद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सक्रियता बढ़ गई है। दुर्ग जिला पंचायत में 12 सदस्य चुनकर आते है। जिसमें पाटन जनपद में 4 सदस्य चुने जाएंगे। जिसमें क्षेत्र क्रमांक 09 अनारक्षित मुक्त, क्षेत्र क्रमांक 10 अनारक्षित महिला, क्षेत्र क्रमांक 11 अनुसूचित जनजाति महिला एवं क्षेत्र क्रमांक 12 अनारक्षित महिला हेतु सीटों का आरक्षण किया गया है।
जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 09 अनारक्षित मुक्त होने के कारण सबसे ज्यादा घमासान की स्थिति नजर आ रही है। यहां पर भाजपा कांग्रेस दोनों राजनीतिक पार्टियों के संभावित उम्मीदवार आरक्षण होते ही क्षेत्र में सक्रियता बढ़ा दी है। क्षेत्र क्रमांक 09 से भाजपा पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय बघेल को उम्मीदवार बना सकते है। अजय बघेल 2010 में इसी क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य चुने गए थे। क्षेत्र के सभी गांवों में आज भी बड़ी संख्या में उनके समर्थक है। श्री बघेल क्षेत्र में लगातार सक्रीय रहे है। जिनका लाभ उसे एक बार मिल सकता है। वहीं भाजपा से वर्तमान जिला पंचायत सदस्य हर्षा लोकमणि चंद्राकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू, सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी की भी दावेदारी रहेगी।
वहीं कांग्रेस पूर्व जिला पंचायत सभापति राकेश ठाकुर को चुनाव मैदान में उतार सकती है। राकेश ठाकुर क्षेत्र में हमेशा सक्रीय रहे है। उनकी सक्रियता की लाभ उन्हें मिल सकती है। वहीं जनपद पंचायत पाटन उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी,पूर्व मंडी बोर्ड अध्यक्ष अश्वनी साहू,पूर्व जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष जवाहर वर्मा को भी कांग्रेस अपना उम्मीदवार बना सकते है।
