पाटन। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के सरपंच पद की आरक्षण प्रक्रिया आज जनपद पंचायत सभागार में सम्पन्न जिसमें सबसे पहले अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षण किया गया।
पहले ही सूची में पिछले दस वर्षों से किसी भी कारण से चर्चा में रहे पाटन ब्लॉक के कई दिग्गजों को अपना दावा छोड़ना पड़ेगा। सबसे बड़े ग्राम कहलाने वाले ग्राम पंचायत सेलूद अब अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित हो गया है। ज्ञात हो कि इस ग्राम पंचायत में भाजपा मंडल अध्यक्ष खेम लाल साहू की पत्नी सरपंच है। उसके पहले स्वयं खेमलाल साहू ने ग्राम पंचायत सेलूद में सरपंची की कमान संभाल चुके है। इसी तरह दक्षिण पाटन के ग्राम पंचायत रानीतराई सरपंच निर्मल जैन, तरीघाट अशोक साहू, सरपंच संघ पाटन अध्यक्ष सुरेंद्र गायकवाड़, मर्रा सरपंच पालेश्वर ठाकुर,पाहंदा(अ) मोहन साहू, ओदरागहन जिनेश जैन, तेलीगुंडरा मनीष पटेल ,महुदा मनोज साहू, करसा देवेंद्र साहू, बोरेंदा कमलेश वर्मा, पंचायत राज के आरक्षण के चलते 2025 में दुबारा सरपंच नहीं बन पाएंगे।
