झीट में नाचा महोत्सव का हुआ आयोजन कलाकारों का हुआ सम्मान


पाटन । चित्त्रोत्पला लोक कला परिषद द्वारा संस्कृति विभाग के सहयोग से ग्राम झीट में ,,नाचा महोत्सव ,, का आयोजन किया गया। जिसमें झीट नाच पार्टी तथा बेलसोंडा नाच पार्टी के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से मन मोह लिया। इस अवसर में बच्चों का एकल एवं समूह लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया .समूह लोकनृत्य में जहां वंशिका एवं साथी प्रथम,तेजस्वी एवं साथी द्वितीय तथा भव्या एवं साथी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वही एकल लोकनृत्य प्रतियोगिता में नारायणी प्रथम काव्या द्वितीय एवं साक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.कार्यक्रम प्रदेश के वरिष्ठ नाचा कलाकार सर्वश्री गणपत साहू, यादव राम ठाकुर ,आनंद यादव, दीना सार्वें,महेश सिंगौर, टीकाराम साहू ,उदय राम ठाकुर, मोहनलाल साहू ,दिलीप निषाद, बलराम ,एवं परमानंद साहू सहित उभरते हुए कलाकारों का भी सम्मान किया गया.कार्यक्रम के अंत में प्रस्तुति देने वाले सभी कलाकार एवं बच्चों को ,छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक कलाकार संगीत नाटक अकादमी से सम्मानित राकेश तिवारी एवं बिस्मिल्लाह खान युवा अवॉर्डी पंडवानी गायक दुष्यंत द्विवेदी ने स्मृति चिन्ह तथा पेन देकर उत्साहवर्धन किया गया. निर्णायक के रूप में लोक कलाकार हेमलाल पटेल, नरेंद्र यादव ,मनीष लदेर एवं संत फ़रिकार ने भूमिका निभाई.
कार्यक्रम में डीगेश्वर साहू, भूपेश सिन्हा,रमेश कौशिक ,धर्मेंद्र कौशिक ,अलख सिन्हा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *