पाटन। भाजपा दुर्ग जिला अध्यक्ष के रूप में आज सुरेंद्र कौशिक को मनोनीत किया है। श्री कौशिक को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर उत्तर पाटन के भाजयुमो नेता एवं लोधी समाज के युवा जिलाध्यक्ष रवि सिंगोर ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि सुरेंद्र कौशिक के नेतृत्व में दुर्ग जिला भाजपा संगठन और मजबूर होगा।
सुरेन्द्र कौशिक को दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजयुमो नेता रवि सिंगौर ने शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार
