पाटन। भाजपा मंडल जामगांव आर के वरिष्ट कनिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ की उपस्थिति में सामूहिक रूप से कैंडल जलाकर पत्रकार स्व. मुकेश चंद्राकर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि प्रदान किया गया।
उपस्थित सभी के द्वारा विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बीजापुर युवा समर्पित ,निडर साहसी पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या का समाचार अत्यंत दु:खद और हृदयविदारक है। मुकेश जी का जाना पत्रकारिता जगत और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
इस घटना के अपराधी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए।
दिवंगत आत्मा को ईश्वर अपनी पावन चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।
उक्त अवसर पर मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू,सहित भाजपा के वरिष्ट एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता निर्मल जैन,नरेश केला, भगवान सिंह चंद्राकर ,अंगेश्वर साहू,राकेश शर्मा रामकुमार चंद्राकर, पूर्णेद्र सिंहा,धनराज साहू,यशवंत साहू,, मनीष जैन,किरण यादव,युवराज साहू, प्रमोद ठाकुर बेनी राम साहू,सहित भाजपा के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही
भाजपा जामगांव-आर मंडल ने दी पत्रकार मुकेश चंद्राकर को दी श्रद्धांजलि
