प्राथमिक शाला कुरुद में ‘सावित्री बाई फुले जयंती’ पर हुए विविध कार्यक्रम

दुर्ग:- शासकीय प्राथमिक शाला कुरुद भिलाई में प्रथम महिला शिक्षिका व सामाजिक क्रांति के अग्रदूत ‘सावित्री बाई फुले’ जी की जयंती मनाई गई।
सर्वप्रथम संस्था प्रमुख वीरेन्द कुमार पारकर द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया गया तत्पश्चात समस्त बच्चे व स्टॉफ मिलकर सावित्री बाई फुले जी की तैल्य चित्र पर पुष्प व श्रीफल अर्पण कर विधिवत पूजा अर्चना कि गई।
संस्था प्रमुख वीरेन्द्र कुमार पारकर द्वारा सावित्री बाई फुले की जीवनी व उनके संघर्ष की बाते बताई गई। तत्पश्चात शिक्षक प्रीतम कुमार साहू ने सावित्री बाई फुले की त्याग तपस्या व उनके न्याय प्रियता के बारे में बच्चों को सारगरभित व प्रेरणादायी बाते बताई गई ।
इस अवसर पर विविध कार्यक्रम् का आयोजन हुआ जिसमें चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता,व खेल का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम,द्वितिय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप पारितोषिक इनाम प्रदान किया गया ।
कार्यक्रम में संस्था प्रमुख वीरेन्द्र कुमार पारकर, प्रीतम कुमार साहू, अन्नपूर्णा शुक्ला,निर्मला वर्मा,तिरनाथ यादव,कमलेश ठाकुर,शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष,अपाध्यक्ष व कक्षा पहिली से पाँचवी तक के बच्चे लावी,काजल,ज्ञानी,हेमांशी,मोनिका,कृष्णा,साक्षी,हीना,नरगिस,जोया,रुद्र,काव्या,काजल,दीपक,लोकांश,द्रोपती,गुंजन,रोशन,
दीप,नीरज,टिकेश,किशन, उपस्थित रहेंं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *