ओवरलोड वाहनों से रोजाना हो रही हादसा

  • दुर्ग पाटन मार्ग में अधिकारियों का रोज आना जाना करवाई नहीं होने से उठ रहे सवाल

पाटन।   क्षेत्र में आए दिन ओवरलोड वाहनों के चलते हादसे हो रहे हैं। इसके बाद भी क्षेत्र में ओवरलोडिंग नहीं रुक रही है। दुर्ग पाटन मुख्य मार्ग में रोजाना अधिकारियों की आना जाना लगा रहता है उसके सामने से  बड़ी संख्या में ओवरलोड वाहन निकल रहे हैं लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी के चलते इन पर कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे क्षेत्र में कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। 

गौरतलब हो कि मंगलवार को सेवा सहकारी समिति से  धान से भरी ओवरलोड ट्रक से बोरी गिरने से एक महिला घायल हो गई थी। महिला के घायल होने की खबर वेब पोर्टल news24carate मेंप्रमुखता के साथ प्रकाशित हुआ था। लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी के कारण बुधवार को भी सेलूद धान से भरी ओवरलोड ट्रक से बिजली के तार टूट जाने से गंभीर हादसा होते बची। क्षेत्र में अब तक धान परिवहन में लगे ट्रक से पांचवीं घटना हो चुकी है। बिजली तार टूट जाने के बाद सेलूद में सड़क में घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही। 

उसके बाद भी विभाग द्वारा ओवरलोड ट्रकों के।ऊपर कार्यवाही नहीं किया जाना समझ से परे है। आम नागरिक अब इन ट्रकों को देखकर आसपास से गुजरने से भी कतराते है। ट्रांसपोर्टरों की ज्यादा मुनाफा कमाने की चक्कर में ना जाने कब किसी की जीवन के साथ खिलवाड़ हो जाए। 

करंट से लग सकती थी आग…..

धान से भरा ट्रक बिजली के तारों बीच फंस गया था। बिजली तार को हटाने के लिए एक आदमी बिना सुरक्षा उपकरण से तार को हटा रहे थे। बिजली की तार टूटने से करंट के चपेट में आने से धान की बोरियों में आग भी लग सकती थी। घटना को साधारण मानना बेमानी होगा।

धान से भरी ओवरलोड गाड़ियों के बारे में पूछे जाने पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी एस. एल. लकड़ा ने कहा कि किसी भी वाहन को ओवरलोड की छूट नहीं है। ओवरलोड पाए जाने पर कारवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *