पाटन। छत्तीसगढ़ के पाटन क्षेत्र में इन दिनों आरटीओ नियमों की खूब धज्जियां उड़ाई जा रही है। नियमों को ताक में रखकर धान का परिवहन किया जा रहा है। ओवरलोड ट्रकों से दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। लेकिन जिम्मेदारों की इस ओर निगाहें नहीं जा रही हैं।
गौरतलब हो कि आज करीब 11 बजे धान से भरा ट्रक क्रमांक CG 07 BJ 7206 धान संग्रहण केंद्र जा रहा था तभी बजरंग चौक सेलूद के पास धान की बोरी गिर जाने से महिला के ऊपर गिर जाने महिला घायल हो गई।
पाटन क्षेत्र सड़कों में ऐसे ओवर लोडेड ट्रक दिखना आम बात हो है। समर्थन मूल्य में खरीदे गए धान को ट्रकों में भर कर संग्रहण केंद्र सेलूद भेजा जा रहा है। परिवहन के दौरान आरटीओ नियमों की खुलकर अनदेखी की जा रही है।
