सेलूद। ग्राम सेलूद में 2 से 5 जनवरी तक 24 कुण्डीय शक्ति सवंर्धन गायत्री महायज्ञ, विराट महिला सम्मेलन और श्रीमद प्रज्ञा महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन की तैयारी व्यापक रूप से ग्राम सेलूद में हो रही है। गायत्री परिवार के वरिष्ठ और पूर्व विधायक डॉ दयाराम साहू आज शाम को आयोजन की तैयारी का जायजा लेने यज्ञ स्थल पहुंचे एवं कार्यकर्ताओं से आयोजन के संबंध में चर्चा किए।
मौके पर प्रमुख रूप से खेमलाल साहू, सेलूद सरपंच खेमीन साहू, अजय सिंह, संजय यदु उपस्थित थे।
24 कुंडीय गायत्री शक्ति संवर्धन महायज्ञ आयोजन स्थल सेलूद में जायजा लेने पहुंचे पूर्व विधायक डॉ दयाराम साहू
