24 कुंडीय गायत्री शक्ति संवर्धन महायज्ञ आयोजन स्थल सेलूद में जायजा लेने पहुंचे सांसद विजय बघेल


पाटन। ग्राम सेलूद में 2 से 5 जनवरी तक 24 कुण्डीय शक्ति सवंर्धन गायत्री महायज्ञ, विराट महिला सम्मेलन और श्रीमद प्रज्ञा महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन की तैयारी व्यापक रूप से ग्राम सेलूद में हो रही है। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल आज शाम को आयोजन की तैयारी का जायजा लेने यज्ञ स्थल पहुंचे एवं कार्यकर्ताओं से आयोजन के संबंध में चर्चा किए।
मौके पर प्रमुख रूप से खेमलाल साहू,लोकमणि चंद्राकर,सेलूद सरपंच खेमीन साहू,अशोक सिंह, टामन साहू,रमेश देवांगन,अजय सिंह,संजय यदु,कौशल आडील चंचल यादव,छत्रपाल सिंह राजपूत,लाभचंद जैन सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *