पाटन ब्लाक अंतर्गत आने वाले ग्राम सुरपा में प्रतिवर्ष की भाती इस वर्ष भी संतशिरोमणी गुरू घासीदास बाबा जी की 268वीं जंयती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह आयोजन 27 दिसंबर को आयोजित होगा शाम 4 बजे अतिथि आगमन होगा जिसमें विजय बघेल (सांसद दुर्ग लोकसभा), जितेन्द्र वर्मा (भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्ग), राजेन्द्र कुमार मारकण्डे (शिक्षक) असोगा, कमलेश साहू (मंडल अध्यक्ष जामगांव आर), लालेश्वर साहू (पूर्व मंडल अध्यक्ष जामगांव आर), रवि सिन्हा (सदस्य जनपद पंचायत पाटन) नारद साहू (प्राधिकृत अधि. सह. स. सुरपा)श्रीमती रेखा सरोज साव (सरपंच ग्राम पंचा. सुरपा) शामिल होंगे
सांध्य उपरांत सतनामी समाज के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं जैतखाम पर पालो चढ़ाया जाएगा। इसके बाद बालिका पंथी नृत्य दल का कार्यक्रम होगा। रात्रिकालीन प्रोग्राम 10 बजे प्रारंभ होगा जिसमें भुइया के सिंगार जिला राजनांदगांव के कलाकार प्रस्तुति देंगे।
मनखे -मनखे एक समान
18 दिसंबर को बाबा गुरू घासीदास जी की जयंती पर सतनामी समाज का सबसे बड़ा त्योहार है। जो 18 दिसंबर से शुरू हो कर 31 दिसंबर तक बाबा जी का जयंती मनाते है
गुरु घासीदास बाबा जी का जन्मोत्सव श्रद्धा-उल्लास से मनाया जाता है। सतनामी बहुल बस्तियों में गुरु की अमृतवाणियां सुबह से ही गुंजायमान होती है। गुरु घासीदास जी ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने और सभी को सत्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मनखे -मनखे एक समान के प्रेरक वाक्य के साथ यह संदेश दिया कि सभी मनुष्य एक समान हैं।
