डॉ रमन सिंह से मिले संस्कृत शिक्षक प्रतिनिधि मंडल

खबर हेमंत तिवारी

राजिम ,,/छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के बुधवार को प्रयाग नगरी राजिम प्रवास पर संस्कृत विषय के सहायक शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय विश्राम गृह में सौजन्य भेंट किया । महासमुंद सांसद रूप कुमारी चौधरी, राजिम विधायक रोहित साहू, पूर्व सांसद चंदू लाल साहू एवं चुन्नी लाल साहू तथा पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय की उपस्थिति में शिक्षक प्रतिनिधियों ने 3 माह पूर्व माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के बाद भी विभाग द्वारा आज पर्यंत पदोन्नति की कार्यवाही हेतु कोई पहल नहीं किए जाने पर डॉ रमन सिंह को अपनी पीड़ा से अवगत कराया । शिक्षकों ने माननीय उच्च न्यायालय के युगल पीठ द्वारा पारित आदेश दिनाँक 11.09.2024 के WPS 2116/2024 के पैरा क्रमांक 10 एवं 11 तथा छत्तीसगढ़ राज पत्र सेवा शर्त 2019 में उल्लिखित पदोन्नति नियम 14 एवं 15 की अनुसूची 4 के सरल क्रमांक 17 को प्रस्तुत करते हुए विधानसभा अध्यक्ष से अनुरोध किया कि योग्यताधारी एवं पात्र सहायक शिक्षकों को संस्कृत शिक्षक के पद पर अविलंब पदोन्नति देने हेतु विभाग को निर्देशित करने की कृपा करें ।

उक्त प्रतिनिधि मंडल में संयुक्त शिक्षक संघ के जिला सचिव नरेश साहू, संस्कृत विषय के पात्र सहायक शिक्षक सोमप्रकाश साहू एवं छत्तीसगढ़ संयुक्त शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री सुभाष शर्मा उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *