पाटन। उतई थाना अंतर्गत ग्राम मुड़पार सरपंच किशन भारती के घर आगजनी की घटना प्रकाश में आया है। आगजनी से पूरा घर जलकर राख हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुड़पार सरपंच किशन भारती के घर से 6.30 बजे के आसपास ग्रामीणों ने घर से धुंआ उठते देखा। जिस समय घर में धुंआ उठ रहा था उस समय सरपंच अपने परिवार के साथ पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने अन्यत्र गया था। घर में आग लगने की सूचना मिलने ही वे अपने गांव पहुंचे। ग्रामीणों द्वारा गांव में आग लगने की सूचना के बाद मौके पर दमकल गाड़ी पहुंच कर आग पर काबू किया जा रहा है। आगजनी से घर में रखे सामान जलकर खाक हो चुकी थी। सरपंच और उसके परिवार वाले बाहर थे इस कारण किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
मुड़पार सरपंच के घर में लगी आग…घर में रखे सामान जलकर हुआ राख
