दरबार मोखली मंडल में मनाया गया सुशासन दिवस

पाटन। आज भारत के 10 वें प्रधानमंत्री, छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता,भारत रत्न, ओजस्वी वक्ता, भारतीय राजनीति के अजातशत्रु अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी दरबार मोखली मंडल में सुशासन दिवस मनाया गया।
इस दिवस का उद्देश्य सुशासन की आवश्यकता और उसके महत्व को समझना है। सुशासन का मतलब है एक ऐसा शासन व्यवस्था जिसमें पारदर्शिता ,न्याय और नागरिकों के अधिकारों का सम्मान हो। सरकारी योजनाओं का सही तरीके से क्रियान्वयन,भ्रष्टाचार पर नियंत्रण और प्रत्येक नागरिक को समान अवसर प्रदान कर पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन समाज के विकास के लिए हो।
सुशासन दिवस पर हम सभी ने सुशासन को बढ़ावा देकर एक मजबूत राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर डॉ.सुरेश साहू,समीर बंछोर,आशीष बंछोर सरपंच ग्राम पंचायत दरबार मोखली,भास्कर वर्मा,पुष्कर साहू,लिलेश्वर साहू,संतोष वर्मा,रमेश बंछोर ,जितेंद्र चंद्रवंशी ,चमन बंछोर,रामचंद्र वर्मा, कमल बंछोर सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *