सांकरा में भारत रत्न बाजपेयी जी की 100 जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाया

पाटन। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती 25 दिसम्बर को पूरे देश में सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर ग्राम सांकरा मे 100वी जयंती के रूप मे अटल चौक पर महामंत्री रवि सिंगौर ने शैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया।

रवि सिंगौर ने कहा इस वर्ष अटल जी का जयंती जन्म शताब्दी वर्ष के रूप मे पुरे देश मे मनाया जा रहा छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राष्ट्रपुरुष स्व अटल बिहारी वाजपेयी को हम सब उनके विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को याद करते हम आज उनकी जयंती मना रहे है।
इस अवसर पर नंदकुमार पटेल, कमलेश सिंगौर, पुनीत पटेल, सांसद प्रतिनिधि मनहरण सिंगौर, दिलीप चंद्राकर पंच, ईश्वर निषाद सचिव,बिदेश्वर विश्वकर्मा,टीकाराम सिंगौर,तामश पटेल, कामता सिंगौर, नागेश सिंगौर,युगल सिंगौर,संजय डहरे, दिनेश पटेल, अरुण यादव सहित अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *