पाटन। प्रिज्म संस्थान में दो दिवसीय इंटर कालेज खेल स्पर्धा लक्ष्य 2024 का आयोजन 19 दिसम्बर को आयोजित हुआ। इस वार्षिक खेलकुद में खो-खो, कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि दिनेश नामदेव (निदेशक खेलकुद विभाग) हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ ध्वजारोहण और राष्ट्रगान से किया गया।

शुभारंभ के अवसर पर रूपेश कुमार गुप्ता, अध्यक्ष प्रिज्म कॉलेज ने विजय मसाल उज्जवलित कर खिलाड़ियों को उत्साहवर्द्धित किया गया। डायरेक्टर श्रीमती ख्याति साहू ने, इस आयोजन का मकसद बताया एवं यह आश्वाशन दिया कि आने वाले सत्र में बास्केट बॉल ग्राउंड के साथ बास्केट बॉल खेल का आयोजन भी प्रिज्म में किया जाएगा ।
प्रतिस्पर्धा में दुर्ग जिले के 12 कॉलेजों से कुल 20 से ज्यादा टीमो ने भाग लिया। समापन समारोह की मुख्य अतिथि श्रीमती कल्पना स्वामी संचालक शासकीय खेल दुर्ग की उपस्थिति रही। उन्होंने अपने जीवन से प्राप्त ज्ञान को खिलाड़ियों के साथ बांटा, तथा उनको खेल के गुण सिखाए।
वॉलीबॉल बालक विजेता बीआईटी कॉलेज दुर्ग, उपविजेता प्रिज्म कॉलेज, तथा खोखो में बालिका विजेता मैत्री कॉलेज, उपविजेता प्रिज्म कॉलेज, कबड्डी बालक विजेता प्रिज्म कॉलेज, उपविजेता मैत्री कॉलेज, एवं कबड्डी बालिका विजेता प्रिज्म कॉलेज, उपविजेता मैत्री कॉलेज रहे। प्रथम विजेता को 3000/ और द्वितीय विजेता को 2000/ नकद राशि, ट्रॉफी और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। इस दो दिवसीय लक्ष्य 2024 की समन्वयक डॉ सीमा कश्यप द्वारा कार्यक्रम का संचालन एवं उसका कार्यवाहन द्वारा किया गया। संपूर्ण खेलकुद प्रतियोगिता में बीआईटी कॉलेज, सीएसआईटी कॉलेज, अशोका कॉलेज, मैत्री कॉलेज शैलदेवी कॉलेज, प्रिज्म कॉलेज, अशोका iti एवं अन्य के छात्रों ने बढ़चढ़कर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समस्त प्रिज्म कॉलेज के सभी शिक्षक और कर्मचारी ने महत्वपूर्ण एवं सराहनिय भूमिका निभायी।
