ग्राम चुनकट्टा में 21 दिसम्बर से 29 दिसंबर तक श्रीमद भागवत कथा का आयोजन

सेलूद। समीप के ग्राम चुनकट्टा में कलामंच के पास 21 दिसम्बर 2024 से 29 दिसंबर 2024 तक संगीतमय श्रीमद भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन रखा गया है। प्रवचन कर्ता पंडित संतोष अवस्थी उमरपोटी होंगे। कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। 21 दिसम्बर को कलश यात्रा गोकर्ण कथा के साथ शुरुआत होगी, 22 को शुकदेव-परीक्षित संवाद ,23 को विदुर प्रसंग सृष्टि – वर्णन, शिव कथा, 24 को ध्रुव चरित्र, प्रहलाद चरित्र, 25 को गजेंद्र मोक्ष, समुद्र मंथन, श्री कृष्णावतार, 26 को बाल लीला, पूतना उद्धार, दही लुट ,27 को  वृन्दावन लीला, रूक्मणी विवाह, 28 को सुदामा चरित्र, तुलसी वर्षा, चढ़ोत्तरी एवं अंतिम दिवस 29 दिसंबर को गीता एवं हवन पूर्णाहूति के साथ कथा का समापन होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *