शहीद वीर नारायण सिंह शहादत दिवस,युवक युवती परिचय सम्मलेन व महासभा का आयोजन 22 को पाटन में

पाटन। आदिवासी ध्रुव गोंड समाज पाटन राज द्वारा 22 दिसंबर को अमर शहीद वीर नारायण सिंह शहादत दिवस एवं युवक युवती परिचय सम्मलेन व महासभा का आयोजन पाटन में किया गया है।

शुभारंभ एवं दीप प्रज्वलन के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, अध्यक्षता एम डी ठाकुर केंद्रीय अध्यक्ष गोंड महासभा धमधागढ़, विशेष अतिथि आशीष वर्मा पूर्व ओएसडी, भूपेंद कश्यप अध्यक्ष नगर पंचायत पाटन,अशोक साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग,सीताराम ठाकुर केंद्रीय सलाहकार गोंड महासभा धमधागढ़,राजेश ठाकुर जिला अध्यक्ष आदिवासी ध्रुव गोंड समाज दुर्ग,कमलेश नेताम संरक्षक आदिवासी ध्रुव गोंड समाज पाटन राज,पन्ना लाल नेताम केंद्रीय सलाहकार गोंड महासभा धमधा,गुलाब ठाकुर सभापति जनपद पंचायत पाटन,रत्ना ठाकुर जनपद सदस्य पाटन होंगे।

समापन समारोह शाम 5 बजे से आयोजित है जिसके मुख्य अतिथि केदार कश्यप वन मंत्री छग शासन, अध्यक्षता विजय बघेल सांसद दुर्ग,विशेष अतिथि विकास मरकाम अ. ज.जा.आयोग अध्यक्ष, एम डी ठाकुर केंद्रीय अध्यक्ष गोंड महासभा धमधागढ़, थानसिंह मंडावी संसद प्रतिनिधि जिला बालोद,हर्षा लोकमणि चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य,सीताराम ठाकुर केंद्रीय सलाहकार गोंड महासभा धमधागढ़,राजेश ठाकुर जिला अध्यक्ष आदिवासी ध्रुव गोंड समाज दुर्ग,कमलेश नेताम संरक्षक आदिवासी ध्रुव गोंड समाज पाटन राज,पन्ना लाल नेताम केंद्रीय सलाहकार गोंड महासभा धमधा,गुलाब ठाकुर सभापति जनपद पंचायत पाटन,रत्ना ठाकुर जनपद सदस्य पाटन होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *