गरियाबंद । मामला गरियाबंद जिले के राजिम थाना की हैं। राजिम थाना क्षेत्र के ग्राम बेलटुकरी के अनुसूईया बाई पति जोहन राम पिछले एक सप्ताह पूर्व अपने घर मे ताला लगाकर ग्राम चिपरी अपने बेटी दामाद के घर गई थी। और वापस 18 तारीख को सुबह ही अपने घर लौटी। अपने घर पहुचते ही देखी की घर का ताला टूटा हुआ है घर के अंदर समान बिखरा पड़ा है और घर मे रखे पुराना टीना के पेटी जिसमे ताला नही लगा हुवा था उसमें रखे गये पुराने इस्तेमाली चाँदी का पायल जिसके मुंडी में फूल व लाल रंग के पेंट से चिन्ह बना हुवा था। जो वजन में 16 तोला जिसकी कीमत 7500 रुपया हैं और 2000 हजार रूपये नगदी को कोई अज्ञात चोर द्वारा घर का ताला तोड़कर उक्त समान की चोरी कर ले गया। जिसकी राजिम थाने में रिपोर्ट दर्ज कर अपराध क्रमांक 132/20 धारा 457,380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी आर.के. साहू को मुखबिर के सूचना पर आरोपी सूर्या देवार निवासी फिंगेश्वर व दूसरा आरोपी अप्पू देवार निवासी ग्राम भैसातरा जिला गरियाबंद को चोरी के आरोप में पकड़ा गया। आरोपियों से चोरी का समान जप्त कर दोनों आरोपी पर कार्यवाही करके जेल दाखिल किया गया।
