बेमेतरा। बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा ने किसानों की दिक्कतों को देखते हुये तथा किसानो की मांगों पर ग्राम बैजलपुर में 200 मैट्रिक टन खाद गोदाम निर्माण का भूमि पूजन किया। ज्ञात हो हो कि राज्य शासन ने इस कार्य हेतु 12 लाख 50 हजार रुपये की स्वीकृति दिये है।
ग्राम बैजलपुर में खाद गोदाम निर्मित हो जाने से आस पास के किसानो को खाद की खरीदी में आसानी होगी तथा खेती को सुचारू रूप से चलाने में गति मिलेगी साथी विधायक आशीष छाबड़ा के द्वारा ग्राम भुरकी पहुँच नवीन पँचायत भवन निर्माण कार्य 14 लाख 42 हजार, विधायक निधि से स्वीकृत सांस्कृति मंच निर्माण कार्य राशि 02 लाख एवं गौठान निर्माण कार्य राशि 09 लाख का नारियल तोड़ भूमिपूजन किये,साथ ही विधायक आशीष छाबड़ा ने ग्राम उघरा पहुँच सर्व प्रथम कबीर सामुदायिक भवन में पूजा पाठ कर विधायक निधि से स्वीकृत 02 लाख रुपये कबीर सामुदायिक भवन आहता निर्माण कार्य एवं शिक्षा मद से स्वीकृत प्राथमिक शाला भवन का आहता निर्माण कार्य 02 लाख का नारियल तोड़ भूमि पूजन किये साथ ही ग्राम
उघरा के ग्रामवासियों की मांग पर विधायक आशीष छाबड़ा ने विधायक निधि से कबीर सामुदायिक भवन के आहता निर्माण कार्य हेतु 09 लाख रुपये देने की घोषणा किये।
इस अवसर पर लुकेश वर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेमेतरा,शशिप्रभा गायकवाड़ सदस्य जिला पंचायत बेमेतरा, मिथलेश वर्मा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बेमेतरा, रीना मिथलेश वर्मा सदस्यजनपद पंचायत बेमेतरा, होमलाल साहू सदस्य जनपद पंचायत बेमेतरा, प्रवीण शर्मा, दयासिंह वर्मा, भावसिंह राज, गप्पू दाऊ वर्मा, धनंजय साहू,बोधन साहू, अनिल दुबे, जयप्रकाश साहू सहित अन्य उपस्थित थे।
