- किसानों ने कहा ऑनलाइन टोकन नहीं कट रहा है
पाटन। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आज से धान खरीदी केंद्र चलो अभियान की शुरुआत किया गया। अभियान के अंतर्गत सेवा सहकारी समिति सेलूद में धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया।टोकन धान तौल भंडारण किसानों की समस्या पर बात की गई । निरीक्षण के दौरान किसानों ने कहा आनलाइन टोकन नहीं कट रहा है। जिसमें जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष जवाहर वर्मा, कृषि उपज मंडी दुर्ग के पूर्व अध्यक्ष अश्वनी साहू, जनपद सदस्य पाटन खिलेश मारकंडे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमति जयश्री वर्मा, विधायक प्रतिनिधि सोसायटी रूपराम साहू, नरेश श्रीवास,दिलीप बंछोर,संजय यादव, सुरेंद कुर्रे, रामकुमार बंदे, राकेश साहू,सुरेश कपूर,करण साहू, गेंदलाल साहू सहित किसान बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
