लोकवाणी में इस बार “न्याय योजनाएं नयी दिशाएं“ विषय पर होगी बात 9 अगस्त को प्रसारित होगी 9वीं कड़ी


बेमेतरा — मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार न्याय योजनाएं, नयी दिशाएं विषय पर प्रदेशवासियों से बात करेंगे। इस संबंध में कोई भी व्यक्ति आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 22, 23 एवं 24 जुलाई को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकाॅर्ड करा सकते हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 9वीं कड़ी का प्रसारण 9 अगस्त को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 10.55 बजे तक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *