छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिला समाज के दृष्टिकोण से सबसे जागरूक जिला है- तोखन साहू

  • जिला साहू संघ दुर्ग द्वारा आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मलेन में 300 युवक युवतियों ने दिया परिचय

दुर्ग। जिला साहू संघ के तत्वावधान में 33 वाँ “युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन आज गोंडवाना भवन दुर्ग में आयोजित किया। समारोह की शुरुआत सामाजिक ध्वजारोहण एवं समाज की अधिष्ठात्री भक्त माता कर्मा की आरती के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तोखन साहू केंद्रीय राज्यमंत्री लाल एवं शहरी विकास विभाग भारत सरकार,अध्यक्षता टहल सिंग साहू अध्यक्ष प्रदेश साहू संघ, प्रमुख अतिथि ताम्रध्वज साहू पूर्व कैबिनेट मंत्री,अति विशिष्ट अतिथि गजेंद्र यादव विधायक दुर्ग शहर
श्रीमती रामशिला साहू पूर्व कैबिनेट मंत्री महिला बाल विकास मंत्री,दीपक ताराचंद साहू पूर्व अध्यक्ष हस्त शिल्प विकास बोर्ड छ. ग. शासन, राजेन्द्र साहू पूर्व अध्यक्ष दुर्ग जिला कॉपरेटिव बैंक सहित अन्य थे।

इस अवसर पर अतिथियों द्वारा मांगलिक पत्रिका “परिचायिका” का विमोचन किया। जिसमें साहू समाज के पंजीकृत 910 विवाह योग्य युवक-युवतियों का नाम, फोटो एवं बायोडाटा प्रकाशित किया गया है। प्रतिभागी 300 से अधिक युवक युवतीयों के द्वारा अपना परिचय मंच के माध्यम से दिया गया। जिसमे प्रतिभागियों द्वारा अपना परिचय, शिक्षा एवं अपने विचार बताया कि किस तरह के उनको जीवन साथी की तलाश है।
केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने कहा साहू समाज हमेशा रचनात्मक कार्य करते आ रहे है। युवक युवती परिचय सम्मलेन का आयोजन करवाना आज के समय में पुनीत कार्य है। छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिला समाज के दृष्टिकोण से सबसे जागरूक जिला है। साहू समाज का संगठन ग्राम इकाई से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक संगठन है। आप सभी समाज के लिए समय निकाल कर आर्थिक रूप से भी सहयोग करें। साहू समाज का एक गौरवशाली इतिहास रहा है। समाज की जब भी बड़ा सम्मेलन होता है समाज के महान विभूतियों का नाम का स्मरण जरूर करें। हम उस समाज के लोग है जो मेहनती और ईमानदार होते है। आप अपनी ईमानदारी को कभी मत छोड़े। शिक्षा के साथ साथ संस्कार भी जरूरी है। बच्चों को संस्कार की शिक्षा माता पिता और परिवार से मिलता है।

पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा आने वाला समय में सामाजिक संगठन को परिचय सम्मलेन के माध्यम से और बेहतर एवं समाज को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ने का प्रयास करें। उन्होंने कहा पत्थर को जिस तेज गति से उछालो उसी तेज गति से नीचे गिरता है उसी तरह से साहू समाज जिस गति से आगे बढ़ा है अब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसी गति से समाज में गिरावट महसूस हो रहा है इस दिशा में सामाजिक चिंतन की आवश्यकता है।

दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव ने कहा छत्तीसगढ़ के सामाजिक ताना बाना का रीढ़ साहू समाज है। साहू समाज के साथ मेरा हमेशा एक परिवार की तरह सम्बन्ध रहा है। उन्होंने सामाजिक भवन के लिए 20 लाख रूपये स्वीकृत करने की घोषणा भी किए। स्वागत भाषण स्वागत भाषण देते हुए जिला अध्यक्ष नंदलाल साहू ने कहा हमारे पुवर्जों ने 33 वर्ष पहले युवक युवती परिचय सम्मलेन की शुरुआत की थी जिसे हम सब उसे आगे बढ़ा रहे है। साथ ही उन्होंने जिला साहू संघ दुर्ग द्वारा संचालित विभिन्न रचनात्मक कार्यों से अवगत करवाया। मंच संचालन दिलीप साहू एवं राकेश साहू ने किया।
इस मौके पर प्रमुख रूप से राजेश साहू कार्यकारी अध्यक्ष प्रदेश साहू संघ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू,जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र साहू,हरिद्वारिका साहू,यतीश साहू,दिव्या कलिहारी,कृष्णा साहू,अश्वनी साहू,भीखम साहू,राकेश साहू,दिनेश साहू,किशन हिरवानी,गंगादीन साहू,महेंद्र साहू,हरिशंकर साहू, रामनारायण साहू,डॉ सुरेश साहू, गोपेश साहू,पोषण साहू,चंद्रिका साहू,मंजू साहू,देवश्री साहू,रागिनी साहू,नितेश साहू,ललित साहू, दुलेश्वर साहू,कल्याण साहू,सुखदेव साहू, कमलेश्वरी साहू,तनुजा साहू, धात्री साहू सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *