सेलूद। पूरे देशभर में 14 नवंबर को पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जयंती के अवसर पर बाल दिवस मनाया जाता है उसी परिपेक्ष्य में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेलूद में बाल मेला का आयोजन हुआ। स्कूल परिसर में बच्चों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का स्टॉल लगाकर बाल मेला का आयोजन किया। इस अवसर सरपंच खेमिन खेमलाल साहू , प्राचार्य श्रीमती एम बी बंजारे, एसएमडीसी अध्यक्ष तारेंद्र बंछोर ,सांसद प्रतिनिधि सीता बंछोर , विधायक प्रतिनिधि त्रिभुवन यदु , जयंत साहू तुकाराम सेन , टी आर शर्मा , किरण सोनवानी सहित पालकगण, शिक्षकगण व बच्चे उपस्थित थे l
कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेलूद में हुआ बालमेला का आयोजन
