इंदिरा मार्केट, ग्रीन चौक और महाराजा चौक में बिना मास्क वालों पर हुई कार्यवाही

दुर्ग ,,,,,! जिला कलेक्टर के निर्देशन में नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बिना मास्क वाले नागरिकों पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इस कड़ी में आज आयुक्त इंद्रजीत बर्मन के निर्देशानुसार निगम का स्वाथ्य विभाग अमला ने इंदिरा मार्केट क्षेत्र में 32, ग्रीन चैक में 25 और महाराजा चैक में 15 नागरिकों द्वारा लाॅकडाउन का पालन नहीं करते हुये मास्क नहीं पहनने के कारण सभी लोगों पर जुर्माने की कार्यवाही की गई । इस प्रकार 57 नागरिकों से कुल 3940 रुपये जुर्माना लिया गया। निगम आयुक्त श्री बर्मन ने समस्त आम नागरिकों से अपील कर कहा कि कोरोना का संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ है। वल्र्ड स्वास्थ्य संगठन के द्वारा लगातार अवगत कराया जा रहा है कि प्रदेश और देश में कोरोना पाॅजिटीव के केस निरंतर बढ़ रहे हैं। अतः इस स्थिति से निपटने सभी नागरिकों को लाॅकडाउन के नियमों का पालन करना आवश्यक हैं। सभी नागरिक सोशल डिस्टेंस का पालन करें, सेनेटाईजर का उपयोग करें और मास्क अवश्य लगायें। निमयों को पालन नहीं करने वाले नागरिकों के खिलाफ जुर्माना लगाये जाने की कार्यवाही जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *