रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन तकनीकी शिक्षा संचालनालय रायपुर के अतिरिक्त संचालक डॉ एम एफ कुरैशी की आयु 62 वर्ष होने के कारण वित्त विभाग के अधिकारी कर्मचारी की अधिवार्षिकी आयु से संबंधित जारी निर्देशों में 62 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर 65 वर्ष तक शासकीय सेवा करना चाहते हैं तो शिक्षकीय पदाधिकारी को
प्रशासकीय पद से शिक्षकीय पद हेतु विकल्प देना होगा। डॉ कुरैशी ने शिक्षकीय पद पर जाने हेतु दिए विकल्प पर राज्य शासन के कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग ने उन्हें अतिरिक्त संचालक पद से मुक्त कर प्राचार्य शासकीय पोलीटेक्निक महासमुंद बनाया गया है। इस अवसर पर एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने डॉ कुरैशी को नये कार्य हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष शंकर वराठे ने डॉ एम एफ कुरैशी अतिरिक्त संचालक द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।
डॉ कुरैशी सर द्वारा अतिरिक्त संचालक रहते हुए निम्न महत्वपूर्ण कार्य किए।
- सिपेट रायपुर और NITTTR रायपुर को भूमि आबंटन, योजना शाखा के प्रभारी
- CGPSC के माध्यम से इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के शिक्षकों की भर्ती में नोडल अधिकारी
- छत्तीसगढ़ शासन से Relevancy table जारी करवाने में IIT+NIT की समिति के अध्यक्ष
- पॉली दुर्ग में skill enhancement center की स्थापना
- पॉलिटेक्निक गुणवत्ता विकास हेतु, मुख्यमंत्री पॉलिटेक्निक गुणवत्ता विकास योजना, इस योजना के तहत शासन से 5 करोड़ बजट प्राप्त हो चुका है।
- राज्य के इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक शिक्षकों को 7वाँ वेतनमान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका
- AICTE अधिसूचना 2019 के आधार पर इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के लिए सेवा भर्ती नियम 2019 प्रस्तावित
- इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक शिक्षकों के परिवीक्षा समाप्ति प्रस्ताव, जिसमें प्राध्यापक, सह प्राध्यापक और HOD के आदेश जारी
- मैदानी कार्यालयों के तृतीय श्रेणी कर्मचारियों के पदोन्नति समिति का अध्यक्ष
- सिपेट कोरबा, राजनांदगांव और जगदलपुर का प्रस्ताव, जिसमे कोरबा का सिपेट प्रारंभ हुआ।
इन कार्यों हेतु एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने डॉ कुरैशी का आभार व्यक्त किया तथा एसोसिएशन को हमेशा मार्गदर्शन देने की अपेक्षा की।
