फुंडा सोसायटी में नीलेश्वर वर्मा द्वारा पूजा अर्चना कर धान खरीदी की शुरुआत की गई

पाटन। सहकारी समितियों में आज 14 नवंबर से समर्थन मूल्य में धान खरीदी की शुरुआत हुई। धान खरीदी 14 नवंबर से 31 जनवरी 2025 तक होगी। धान खरीदी के लिए फुंडा सोसायटी में पर्याप्त मात्रा में बारदाना एवं तौलने के लिए तराजू की व्यवस्था की गई है।

फुंडा सोसायटी में निलेश्वर वर्मा द्वारा तराजू की पूजा कर धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से ,अमित विश्वकर्मा , चद्रप्रकाश वर्मा, रेखराम वर्मा , पोषण वर्मा, देवेश वर्मा,देवानद वर्मा, हरि साहू, बिरेन्द्र वर्मा ,लोकेश वर्मा,अजित वर्मा,टिकेश्वर वर्मा, फनिश साहू, राजेश वर्मा, गणेश वर्मा, राजेन्द्र साहू, जगदीश निर्मल,ईश्वरी वर्मा सहित किसान उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *