जी आर साहू को अतिरिक्त संचालक बनने पर एसोसिएशन ने दी बधाई

रायपुर। एसोसिएशन आफ इंजीनियरिंग एंड पोलीटेक्निक कालेज टीचर्स गजेटेड आफिसर्स आफ छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ संरक्षण सदस्य श्री जी आर साहू प्राचार्य शासकीय पोलीटेक्निक राजनांदगांव को अतिरिक्त संचालक तकनीकी शिक्षा बनाने पर सदस्यों ने बधाई दी।
एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष शंकर वराठे ने बताया कि डॉ एम एफ कुरैशी अतिरिक्त संचालक तकनीकी शिक्षा की 62 वर्ष की आयु पूर्ण होने के कारण शासन को दिए विकल्प के आधार पर उन्हें अतिरिक्त संचालक के पद से मुक्त कर प्राचार्य शासकीय पोलीटेक्निक महासमुंद बनाया गया है। शासन ने अतिरिक्त संचालक के रिक्त पद पर पूर्व रजिस्ट्रार सीएसवीटीयू भिलाई एवं वर्तमान प्राचार्य शासकीय पोलीटेक्निक राजनांदगांव श्री जी आर साहू को पदस्थ किया है।
अवगत हो कि श्री जी आर साहू सर को लंबा प्रशासनिक अनुभव है। पूर्व में शासकीय पोलीटेक्निक रायगढ़ एवं शासकीय पोलीटेक्निक राजनांदगांव के प्राचार्य, सीएसवीटीयू भिलाई के पूर्व रजिस्ट्रार के रूप में कार्य किया।

श्री वराठे ने बताया कि उनका व्यक्तिगत मानना है कि साहू सहाब बहुत ही सिंसियर, नियमों के जानकार और कर्तव्यनिष्ठ है और सबसे बड़ी बात की किसी भी टास्क में खुद लीड करते हैं नियमों को पढ़कर खुद फाइल मंगवाते हैं। इन्हीं गुणों के कारण सबके चहेते हैं। एसोसिएशन की सदस्यता, संस्था के सभी सदस्यों के एक साथ ग्रहण करने में उनका प्रथम स्थान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *