रायपुर।छत्तीसगढ़ में कोरोना को लेकर बुरी खबर है। राज्य में आज 197 नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। प्रदेश में लगातार बढ़ती संक्रमित मरीजों की संख्या चिंताजनक है। अब छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीज 1282 हो गए हैं।आज 127 मरीज डिस्चार्ज हुए है।
आज के नए 197 कोरोना पॉजीटीव मरीजों की पहचान की गई है जिसमें रायपुर जिला से 57, बिलासपुर से 32, राजनांदगांव से 23, दुर्ग से 17, कबीरधाम से 16, सरगुजा से 14,जांजगीर-चांपा से 12, बेमेतरा से 09, जशपुर से 05, कोरबा से 04, रायगढ़ व बलौदाबाजार से 03-03, बलरामपुर व अन्य राज्य से 01- 01 । आज पाए गए पॉजीटीव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी है।


