पाटन। आज छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नगर पंचायत के अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप के नेतृत्व में पाटन नगर में स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी के मूर्ति पर माल्यार्पण कर एवं फ़टाके फोड़ कर राज्य स्थापना दिवस की खुशियां मनाई गई। साथ ही नगर सहित प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दिया गया।
मौके पर प्रमुख रूप से भूपेंद्र कश्यप(अध्यक्ष नगर पंचायत पाटन),तरुण बिज़ौर,आभाष दुबे, डोमन भारतीय,मनीष देवांगन,लिलेश वर्मा, बिसौहा देवांगन,सुनील सोनी,नीरज सोनी, संतोष मालवीय,सरजू साहू,बिरेंद्र कौशिक,धनेश्वर वर्मा,सुशील चक्रधारी सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


