सरफिरा युवक एकतरफा प्रेम प्रसंग के चलते चढ़ा मोबाईल टावर में

कोरर। कांकेर जिला के कोरर थाना अन्तर्गत ग्राम किशनपुरी में शोले फ़िल्म के बीरू की तरह हाई प्रोफाइल ड्रामा करते हुए एक 24 वर्षीय युवक प्रेम प्रसंग के कारण टावर पर चढ़ गया और एक नाबालिक युवती का नाम लेकर जोर जोर से चिल्लाने लगा। युवक के शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और उनके द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। लगभग एक घटे तक चले ड्रामे में यह बात ध्यान देने लायक है कि लड़की नाबालिक है। उससे पूछे जाने पर वह ठीक तरह से कुछ बता भी नही पा रही है । पुलिस व ग्रामीणों ने मिल कर युवक को मान मनोवल कर स्थिति को संभाला और युवक के नीचे उतरने के बाद उसे एम्बुलेंस में लेकर सीधे शारीरिक परिक्षण के लिए अस्पताल ले गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *