ग्राम पंचायत बोरिद में पंचायत भवन जर्जर ,सिलिग से झांक रहा सरिया
पाटन । ग्राम पंचायत बोरिद के पंचायत भवन के सरपंच सचिव उपसरपंच पंचायत के कार्यो को लेकर कार्यलय में बैठे हुए थे कि अचानक सीलिंग फैन अचानक गिर गया जिससे भवन में बैठे हुए लोग बाल बाल बच गए । बताया जाता है कि ग्राम पंचायत भवन जर्जर हो गया है जिससे कभी भी दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है आज अचानक पंखा गिरने से सभी लोगो में भय व्याप्त है पंचायत भवन इतना जर्जर हो गया है कि पूरे भवन के दीवाल पर दरार और छत से पानी टपक रहा है मलमे भी गिरते रहते है ।
ग्राम पंचायत के सरपंच कोहिनूर बंछोर ने बताया कि आज अचानक पंखा गिरने से यहां के बैठे हुए लोग बच गए भवन पुराना होने से जर्जर हो गया है छत से बरसात के दिनों में पानी का टपकना आम बात को गई है सिलिग में लगे हुए रॉड भी दिखाई दे रहे है पूर्व में भी भवन जर्जर होने की सूचना सम्बंधित विभाग को इसकी सूचना दी गई थी ।
