उतई नगर में बनेगा 79.98 लाख की लागत से रेस्ट हाऊस

उतई। दुर्ग जिले के नगर पंचायत उतई में रेस्ट हाउस निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। लेकिन इस ओर किसी ने ध्यान नही दिया। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक ताम्रध्वज साहू प्रदेश में लोक निर्माण विभाग मंत्री के पद पर है। तब से विधानसभा क्षेत्र की सड़को की स्थिति भी सुधर रही है। नगर पंचायत उतई की सभी प्रमुख सड़क का निर्माण प्रगति पर है।

रेस्ट हाउस के लिये 79.98 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिलने के बाद नगर पंचायत उतई के अध्यक्ष डिकेन्द्र हिरवानी सहित सभी जनप्रतिनिधियों एवं नगरवासियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *