पाटन। पाटन ब्लॉक में कोरोना पाजेटिव मरीजो की संख्या लगातार बढ़ रही है। लगातार तीसरे कोरोना पाजेटिव मरीज की पुष्टि हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम छोटे औरी में एक युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया जाता है कि उक्त युवती मेकाहारा के ऑपरेशन थिएटर में अटेंडेंट का काम करती थी। वह प्रतिदिन गांव से आना-जाना करती थी । उक्त युवती की पॉजिटिव रिपोर्ट मिलते ही स्वास्थ्य महकमा हरकत में आई और उसे एम्स अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। साथ ही साथ जिस स्थान पर उक्त युवती का निवास है वहां एवं उसके आसपास के क्षेत्र में भी सेनेटराइज की जा रही है। बता दें कि इससे पहले पाटन में अस्पताल में काम करने वाले 2 स्टाफ तथा पुराना बाजार चौक स्थित एक मेडिकल संचालक एवं आमलेश्वर स्थित बटालियन में 2 जवान में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था । मंगलवार को भी ग्राम बटरेल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सफाई कर्मी का काम करने वाले का भी कोरोना पाजेटिव की पुष्टि हुई थी। इस तरह से लगातार पाटन ब्लॉक के ग्रामों में कोरोना पाजेटिव की पुष्टि होने से स्वास्थ्य महकमे में काफी हलचल है।
