भिलाई निगम के 21 कर्मचारियों का हुआ कोविड-19 जांच

भिलाई नगर। कोरोना वारियर्स के रूप में काम कर रहे 21 सफाई कर्मियों का स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जोन क्रमांक-1 नेहरू नगर स्थित एसएलआरएम सेंटर में शिविर लगाकर कोविड-19 की जांच के लिए स्वाब का सेंपल लिया। स्वच्छता मित्र और निगम के कर्मचारी लाॅकडाउन के दौरान वार्डों में लगातार सफाई कार्य में जुटे हुए हैं। ऐसे में इन कर्मचारियों को किसी प्रकार का संक्रमण न फैले। इसकी आशंका हमेषा बनी रहती है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए महापौर श्री देवेन्द्र यादव और निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी ने जिला स्वास्थ्य विभाग को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पत्र लिखकर निगम के कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण और कोरोना जांच की मांग की थी। पीयूआई टीम के हरिश ठाकुर ने बताया कि निगम प्रशासन की मांग के अनुसार जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम निगम के कर्मचारियों का आरटीपीसीआर रेंडम जांच के लिए स्वाब का सेंपल एकत्र कर परीक्षण के लिए रायपुर भेजा जा रहा है। मंगलवार को जोन क्रमांक-1 के एसएलआरएम सेंटर में कार्य करने वाले 21 कर्मचारियों का नोवल कोरोना वायरस का पता लगाने के लिए सैंपल लिया। वहीं चिकित्सकों ने सभी कर्मचारियों कार्य के दौरान एक दूसरे से दो गज की दूरी बनाए रखने, हाथ को बार-बार साबुन से धोने, चेहरे पर मास्क लगाने या नाक और मुंह को स्काॅर्फ से ढंककर रखने की सलाह दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *