खबर हेमंत तिवारी
पांडुका/ प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान के तहत वन परिक्षेत्र पांडुका के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत दिनांक 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक स्वच्छता पखवाड़ा के तहत ग्राम पंचायत तौरेंगा के जलाशय के आसपास वन परिक्षेत्र पांडुका के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने यह स्वच्छता अभियान चलाया है

जिसमें तौरंगा जलाशय के आसपास जंगलों में फैले कूड़ा करकट डिस्पोजल झिल्ली पत्तल शराब की बोतल जिसे विभिन्न प्रकार की गंदगी को साफ सफाई करने और वन भूमि को सनरक्षित और सुरक्षित करने के उद्देश्य से वन विभाग द्वारा यह पहली बार स्वच्छता अभियान चलाया गया ।स्वच्छता कार्यक्रम के पहले बिट गॉर्ड सांकरा लोकेश श्रीवास द्वारा सभी को स्वच्छता का शपथ दिलाया गया जिसमें वन विभाग के अधिकारियों सहित पूरे परिक्षेत्र के बिट गार्ड डिप्टी रेंजर सहित चौकीदार वह ग्राम पंचायत तौरेंगा के ग्रामीण भी शामिल हुए बता दे की तौरंगा जलाशय के आसपास जतमई माता के दर्शन को आने वाले या कहे पिकनिक मनाने वालों की भीड़ रहती हैं ।

और यहां पिकनिक मनाने वालों की साल भर भीड़ लगी रहती है और यहां पसरी गंदगी से वातावरण में बदबू का आलम रहता है। जिसके तहत यहां स्वच्छता के तहत कार्यक्रम चलाया गया है जिसमें वन परिक्षेत्र पांडुका के डिप्टी रेंजर वीरेंद्र ध्रुव ,डिप्टी रेंजर टिकेश्वर गिरी ,वन पाल कमल साहू ,बिटगार्ड लोकेश श्रीवास नरेंद्र साहू ,घनश्याम ध्रुव, राहुल श्रीवास ,ललित साहू, घनश्याम साहू ,रामकुमार साहू ,प्रवीण दीवान ,वन प्रबंधक तारण सिंह,चौकीदार दिनेश विश्वकर्मा ,कलेश यादव, पुरूषोतम साहू सहित ग्राम पंचायत तौरेंगा के महिलाएं एवं युवा शामिल हुए ।
