दुर्ग। छत्तीसगढ़ व भिलाई अंचल के सुप्रसिद्ध रंगोली कलाकार बिट्टू मेहरा का निधन रामकृष्ण हॉस्पिटल में हो गया। वे विगत दिनों एक निजी प्लांट में कार्य के दौरान ऊँचाई से गिरकर घायल हो गये थे। बिट्टू ने परंम्परागत रंगोली को नये रूप में बनाकर कर अपनी अदभुत कला का परिचय दिया तथा भिलाई व छत्तीसगढ़ का नाम पूरे देश मे रोशन किया एवं हजारो बच्चो को अपनी कला को सिखाकर अपनी यादें छोड़ गये। वे अपने परिवार के भरण पोषण के लिए अपनी जिंदगी दांव पर लगा दिए। बिट्टू मेहरा के निधन पर पर्यावरण मित्र रिसाली के मित्रों ने उन्हें याद करते हुऐ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।जिसमे ललित वर्मा,राजेन्द्र वर्मा,हरीश साहू,रोमशंकर यादव,महेश चंद्राकर,नरेंद्र राणा,विपिन वर्मा,देवेंद्र तिवारी,टीकाराम साहू,अजय चंद्राकर,गोविंद साव,पवन चंद्राकर,कमलेश हिरवानी,सुधीर बंछोर, नागेंद्र मरावी,गजेंद्र चंद्राकर,पार्षद चुम्मन देशमुख,चंद्रभान ठाकुर,रूपेंद्र वर्मा,आदि शामिल है,कल उनकी स्मृति में पौधारोपण किया जायेगा।


