तीन महीने बाद खुला अमेरी का पंचायत का ताला…दस्तावेजों के जांच शुरू… सरपंच ने आत्महत्या कर लेने के बाद पुलिस ने किया था पंचायत भवन सील


पाटन। विकासखंड पाटन के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत अमेरी के ग्राम पंचायत भवन का ताला चार माह बाद पंचनामा कार्यवाही पुलिस व सरकारी अधिकारी पँचायत प्रतिनिधि व ग्रामीणो की उपस्थिति में तोड़ा गया। इसके बाद भिलाई तीन के थाना प्रभारी संजीव मिश्रा,जांच अधिकारी अशु चतुर्वेदी के सामने पंचायत भवन में बंद आलमारी का ताला एक एक करके तोड़ा गया।इसके बाद पँचायत विभाग के अभिलेख को सूचीबद्ध करके प्रभारी सचिव हीरेन्द्र कुमार देवांगन को सौपा गया।

गौरतलब हो कि कि चार माह पहले ग्राम पंचायत अमेरी के सरपंच आशीष चन्द्राकर ने अपने घर के पंखे में के हुक में फाँसी लगा कर आत्महत्या कर लिया था। और एक सुसाइड नोट भी लिखा था । सुसाइट नोट में पूर्व सरपंच नरेंद्र चन्द्राकर सचिव व रोजगार सहायक पर गभीर आरोप लगाए थे।जिसके बाद ग्राम पंचायत भवन को सील कर दिया गया था ।

इस दौरान ग्राम पंचायत अमेरी के पंचो द्वारा सर्वसम्मति से उपसरपंच बलराम सूर्यवंशी को प्रभारी सरपंच भी चुन था। साथ ही जनपद पंचायत पाटन व भिलाई तीन पुलिस द्वारा तीनो आरोपी के खिलाफ़ रिपोर्ट दर्ज करके जांच कार्यवाही सुरु की गई। जिसके तहत मंगलवार को जांच हेतु सुबह पंचनामा कार्यवाही करके पँचायत भवन अमेरी का ताला खोला गया। जांच अधिकारी अशु चतुर्वेदी ,सहायक अभियंता असीस गोलछा, शिवप्रसाद सेन,सेवकराम वर्मा,प्रदीप सोनवानी व पुलिस कर्मी की उपस्थिति में एक एक करके आलमारी का तोड़ा गया।उसमें से दस्तावेज निकाल सूचीबद्ध की गई।इसके बाद प्रभारी सचिव हिरेन्द कुमार देवांगन को दस्तावेज सौपा गया है। चूंकि आज बुधवार को गौठान समिति की बैठक रखी गई है।इसके बाद गुरूवॉर को पंचायत के अन्य दस्तावेज की जांच की जाएगी।जिन दसतावेज की सूचीबद्ध की गई उसमें प्रमुख रूप से केस बुक, उपस्थिति पंजी, रोकड़ पंजी कार्यवाही , बैठक कार्यवाही सहित अन्य दस्तावेज प्रमुख थे।इस अवसर पर प्रमुख रूप से अमेरी के प्रभारी सरपंच बलराम सूर्यवसी, परस राम चन्द्राकर,पूर्व जनपद सदस्य नोहर पाल, सोहद्रा चन्द्राकर, गीतांजलि चन्द्राकर,प्रमिला यदु, धर्मेंद्र वर्मा, टिकेस्वर ठाक़ुर, परमेश्वर ठाक़ुर,सोहन पाल,गोवर्धन लाल बंछोर, हीरेन्द्र देवांगन,टी आई संजीव मिस्रा सहित अन्य ग्रामीणजन इस अवसर पर उपस्थित थे।

वर्सन–
ग्राम पंचायत अमेरी का ताला खुलवाकर आलमारी में रखे दस्तावेज का सूचीबध्द करके सचिव को सौपा गया है ।अन्य दस्तावेज के नस्तीबद्ध के बाद जांच की कार्यवाही की जाएगी।
अंशु चतुर्वेदी, जांच अधिकारी पाटन
पीडित पक्ष को इस मामले को लेकर पूरा न्याय मिलेगा। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
संजीव मिश्रा, थाना प्रभारी भिलाई-3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *