पाटन । थाना रानीतराई क्षेत्र ग्राम तेलीगुंडरा में एक 23 वर्षीय युवक ने अपने घर के सिलिग में फांसी का फंदा बनाकर आत्म हत्या करने की घटना प्रकाश में आया है ।
थाना रानीतराई से मिली जानकारी के अनुसार मृतक योगेश यादव पिता राजकुमार यादव उम्र 23 वर्ष का था जो आज अचानक अपने ही घर मे फाँसी के फंदे में झूलता हुआ मिला ।। फाँसी लगाने की घटना की सूचना चन्द्रशेन यादव जो कि उसके चाचा का बेटा है उसने पुलिस को दी है ।आत्मा हत्या का कारण अभी अज्ञात है थाना रानीतराई मर्ग कायम कर आत्मा हत्या का कारण का कारण पता करने में जुटी है ।
