सदस्यता अभियान को लेकर शक्तिकेन्द्र पाण्डुका में हुई कार्यशाला

खबर हेमंत तिवारी

पाण्डुका। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान की तैयारी को लेकर शुक्रवार को पाण्डुका मंडल अंतर्गत शक्तिकेन्द्र पाण्डुका(कुटेना, सरकड़ा, पाण्डुका) द्वारा परिक्षेत्र साहू समाज भवन में विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्यवक्ता के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो छत्तीसगढ़ विरेन्द्र कुमार साहू उपस्थित थे।इस बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते विरेन्द्र साहू ने कहा कि हमें संगठन के द्वारा दिए गये लक्ष्यो के अनुसार सभी बूथों के कम से कम 200 सदस्य बनाने है। विगत चुनाव में जिस बूथों में हमारी स्थिति कमजोर थी उन बूथों को विशेष ध्यान देते हुए सदस्य संख्या बढ़ाना है। सदस्यता अभियान के शक्तिकेन्द्र संयोजक स्निग्धा शर्मा ने कहा कि सदस्यता अभियान पांच सितंबर से सभी बूथों में सभी मंडलों में प्रभावी रूप से लागू हो जाएगा सभी को अपने लक्ष्य पूरा कर सक्रिय सदस्य बनने की अपील किया। उक्त बैठक को मंडल महामंत्री किसन कंडरा एवं शिवांगी चतुर्वेदी ने भी संबोधित किया। सदस्यता अभियान में 18 से या इससे अधिक उम्र के सभी लोग भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। इसके लिए नमो एप, क्यू र कोड, या अपने मोबाइल से 8800002024 नंबर पर मिस काल कर सभी प्रक्रिया पूरी करके सदस्य बन सकते है। कार्यक्रम में मुख्यरुप से किसान मोर्चा जिला मंत्री टीकम साहू, सोहन साहू, गौतम साहू,केशव साहू, रेवा राम साहू, मदन निषाद, तारा बाई साहू, रेखा साहू, कामता निषाद, खिलावन सिन्हा, गौतम शर्मा, जवाहर शर्मा, पुरुषोत्तम चक्रधारी, कन्हैया चक्रधारी, नवीन साहू, माधो निषाद, ललेश साहू, चंद्रकांत साहू, केशव निषाद, संतोष निषाद सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *