दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य में आज पशुपालन कोई नहीं करना चाहता ,गाँव में भी पाहट (बरदी) पशु चराने हेतु कोई यादव समाज या अन्य समाज आगे आना नहीं चाहता क्योंकि उसमें पर्याप्त मजदूरी नहीं मिलती, इसलिए गौमाता को रोड में बैठना-घुमना पड़ता है, जिससे दुर्घटना होने से या तो गौमाता की मृत्यु होती है या किसी इन्सान की। छ.ग. की बहुत बड़ी समस्या को दूर करने हेतु मनरेगा या अन्य मद से कलेक्टर दर पर यादव समाज या अन्य समाज के व्यक्ति को गाय चराने हेतु प्रत्येक गाँव में रखे, तो पशु पालन, गौठान में किया जा सकता है। शासन द्वारा 40 हजार चारा हेतु दिया जाता था और गौधन को पकड़ने हेतु प्रत्येक नगर पालिका, नगर पंचायत में लाखों का ठेका दिया जाता है। माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा गौ अभ्यारण्य योजना चालू की जा रही है जो जंगल क्षेत्र के लिए ठीक है लेकिन शहरी गांव के लिए ग्वाला पाहट योजना यादव समाज के लिए चालू करने से गौमाता जो लावारिस घुमती है उसका समाधान होगा यह योजना चालू करने से यादव समाज एवं ग्रामीण योजना से लाभान्वित होंगे उक्त मांग
आज 28 अगस्त को प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री श्री पवन साय जी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नाम ज्ञापन किसान मोर्चा की तरफ से प्रदेश प्रभारी आदरणीय बजरंगी यादव जी, प्रदेश मंत्री आदरणीय पिंकी ध्रुव जी, महामंत्री आलोक ठाकुर, कुलकित चंद्र ,नवीन शर्मा जी ,रवीश गुप्ता ,दुर्ग जिलाध्यक्ष विनायक ताम्रकार, मीडिया प्रभारी भास्कर तिवारी, मीडिया योगेश यादव, प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा विशेष आमंत्रित सदस्य धनराज साहू आदि किसान मोर्चा के पदाधिकारी की उपस्थिति में सौंपते हुए अतिशीघ्र छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश में ग्वाला पाहाट योजना चालू करने की आग्रह किया गया ।
छत्तीसगढ़ किसान मोर्चा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री से ग्वाला पाहट योजना चालू करने मांग पत्र सौंपा
