पाटन। पाटन ब्लॉक में भी कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। कल 5 लोग पाजेटिव मिले थे। आज भी एक स्वास्थ्य कर्मी का रिपोर्ट कोरोना पाजेटिव मिला है। बटरेल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सफाई कर्मी का रिपोर्ट आज कोरोना पाजेटिव मिला। इसके बाद एहतियात के रूप में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बटरेल को आज सेनेटराइज किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सफाई कर्मचारी के।कोरोना पाजेटिव की पुष्टि होने के बाद आज स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प मच गया। खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ आशीष शर्मा ने बताया कि फिलहाल एहतियात के रूप में 72 घण्टे के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को बन्द किया जा रहा है। अस्पताल के बाजू के भवन में अस्पताल का ओपीडी संचालित किया जएगा।
