भाजपा सदस्यता महाअभियान सर्वसमावेशी होगा – रामशीला साहू

  • मध्य मंडल पाटन का सदस्यता अभियान कार्यशाला सम्पन्न

पाटन। भारतीय जनता पार्टी 01 सितंबर 2024 से अखिल भारतीय स्तर से बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सदस्य बनाने का सदस्यता महा अभियान प्रारम्भ करेगी। सदस्यता महाअभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी मध्य मंडल पाटन का कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्यवक्ता के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू , दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा , जिला पंचायत दुर्ग सदस्य हर्षा चंद्राकर, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष दिव्या कलिहारी , उत्तर मंडल अध्यक्ष लोकमणि चंद्राकर उपस्थित हुए । कार्यशाला की अध्यक्षता मध्य मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू की उपस्थिति मे आयोजित हुआ। कार्यशाला को मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रमशीला साहू पूर्व कैंबींनेट मंत्री ने जानकारी प्रदान किया कि भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यक्रम डिजिटल तरिके से होता है, सारा डिजिटल डाटा एक स्थान पर केंद्रित किया जाता है। यह सदस्यता अभियान पुरी तरह से डिजिटल होगा । इस सदस्यता अभियान में अपने ही पिछले रिकार्ड को तोड़कर और अधिक कार्यकर्ताओं को अपने मंडल पर सदस्य बनाना है। श्रीमती साहू जी बताया कि सदस्यता अभियान सर्वसमावेशी होगा, जिसमें समाज के सभी वर्ग और सभी क्षेत्रों के व्यक्तियों को भारतीय जनता पार्टी के साथ जोड़ा जायेगा। युवाओं, महिलाओं, अनुसूचित जाति,जनजाति,डाक्टर,कलाकार,खिलाडी एवं सभी वर्गों तक पार्टी कार्यकर्ता पहुंचकर उन्हे पार्टी की सदस्यता अभियान से जोड़ेंगे। सदस्य्ता अभियान पहले चरण पर 01 सितंबर से 25 सितंबर तक चलेगा। दूसरा चरण 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलेगा। 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान का कार्य किया जाएगा। सदस्यता अभियान हेतु भारतीय जनता पार्टी ने टोल फ्री नम्बर 8800002024 जारी किया है, जिस पर मिस्ड कॉल कर प्रत्येक बूथ पर नए सदस्य के रूप में कम से कम 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य है। मंडल स्तर के कार्यशाला पश्चात जो शक्तिकेंद्र की टोली है वह बूथ स्तर पर कार्यशाला आयोजित करेंगे।

  

सांगठनिक दायित्वकर्ता एवं जन प्रतिनिधियों को सक्रिय सदस्य हेतु 50 व्यक्तियों को सदस्य बनाना अनिवार्य — जीतेन्द्र वर्मा

उक्त कार्यशाला में जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी भारत में ही नहीं वरन विश्व की सबसे बड़ी राजनितिक पार्टी है, जिसकी सदस्य के रूप में हम सभी कार्य कर रहे है। हम उस पार्टी के सदस्य हैं, जिसके स्वयं देश के यशस्वी प्रधान मंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी सदस्य के रूप में सेवा प्रदान कर रहे हैं, यह हम सबके लिए गौरव का विषय है। भारतीय जनता पार्टी इस बार क्यूआर कोड और नमो एप को सदस्यता अभियान हेतु नया प्रयोग किया है। क्युआर कोड को स्कैन कर भाजपा का सदस्य बन सकते है। इसी प्रकार से भाजपा की अधिकारिक बेबसाइड बीजेपीडाटओआरजी से भी सदस्य बना जा सकता है। नई तकनीकों से जो व्यक्ति वंचित है उन्हे फिजिकल फार्म भराकर पुरानी तरीका से सदस्य बना सकते है। संगठन के महत्वपूर्ण दायित्वों में जो कार्य कर रहे है या आगे भी कार्य करना है और जो जनप्रतिनिधि के रूप में सेवा प्रदान कर रहे हैं, उनको सक्रिय सदस्य अनिवार्य रूप से बनना है । सक्रिय सदस्य बनने हेतु 50 व्यक्तिओं को स्वयं से सदस्य बनाना अनिवार्य है।

पार्टी द्वारा प्राप्त लक्ष्य को बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को जोड़कर पुरा किया जा सकता है — हर्षा चन्द्राकर

इस अवसर पर जिला पंचायत दुर्ग एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हर्षा चंद्राकर ने कहा कि सदस्यता अभियान में पुनः हम सबको सदस्य बनना है, इसके लिए पूरे देश में 10 करोड़ से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य पार्टी द्वारा निर्धारित किया गया है, इस लक्ष्य को हम सबको बूथ स्तर से केंद्र स्तर के कार्यकर्ताओं को जोड़कर पुरा करना है। 01 सितंबर को देश के यशश्वी प्रधान मंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी स्वयं सदस्यता ग्राहन करेंगे । 02 सितंबर को प्रदेश स्तर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी सदस्य बनेंगे। 03 सितंबर को जिला स्तर एवं 04 सितंबर को मंडल स्तर पर सदस्यता अभियान प्रारम्भ किया जाना है।

पार्टी छोड़कर जो गए हैं उनकी घर वापसी नहीं — खेमलाल साहू

मध्य मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू ने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत बूथ मे निवासरत अंतिम छोर के व्यक्ति को भाजपा कार्यकर्ता उनके पास पहुंचकर केंद्र व राज्य शासन के योजनाओं की जानकारी व लाभ दिलाने के साथ ही पार्टी की प्राथमिक सदस्य के रूप में जोड़ने का कार्य करेंगे । पाटन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पावन धरा धाम है, यहाँ के भारतीय जनता पार्टी के एक एक कार्यकर्ताओ में वो ऊर्जा है, जो यहाँ के विधानसभा चुनाव में यहां के विधायक व तत्कालीन मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए , पार्टी हित में निडर होकर कार्य किया, जिसकी बदौलत छत्तीसगढ़ में माननीय श्री विष्णु देव साय की सरकार आज कार्य कर रही है । हमने लोकसभा चुनाव में दूसरी बार माननीय विजय बघेल जी को सांसद एवं केंद्र में पुनः तीसरी बार माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री के रूप में सेवा करने का अवसर मिला । लेकिन हमारे ही बीच के कुछ कार्यकर्ताओं ने स्वार्थ वश हमारी पार्टी को छोड़कर जो गए हैँ ऐसे व्यक्तियों की घर वापसी नहीं होनी चाहिए उक्त प्रस्ताव का सभी कार्यकर्ताओं से ताली बजाकर अनुमोदन किया।
स्वागत उद्बोधन मध्य मंडल पाटन के सदस्यता अभियान के संयोजक पारखत साहू ने किया साथ ही 15 शक्तिकेंद्र का शक्तिकेन्द्र स्तरीय सदस्यता अभियान टोली की जानकारी प्रदान किया गया। कार्यशाला का संचालन हरिशंकर साहू महामंत्री, आभार होरीलाल देवांगन अध्यक्ष नगर भाजपा पाटन ने किया।

मध्य मंडल के कार्यशाला में मुख्य वक्ता श्रीमती रमशीला साहू पूर्व कैबिनेट मंत्री छ ग शासन, जितेंद्र वर्मा भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्ग, हर्षा चंद्राकर सदस्य जिला पंचायत दुर्ग, खेमलाल साहू अध्यक्ष मध्य मंडल पाटन,लोकमणि चंद्राकर अध्यक्ष उत्तर मंडल पाटन, पोसूराम निर्मल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,दिव्या कलिहारी जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा दुर्ग, नेता प्रतिपक्ष नगर पंचायत पाटन योगेश निक्की भाले, हरप्रसाद आडिल जिला उपाध्यक्ष अनु जाति मोर्चा, मेहत्तर वर्मा वरिष्ठ भाजपा नेता, धनराज साहू प्रदेश कार्यकारिणी किसान मोर्चा, दिनेश साहू मंडल उपाध्यक्ष, हरिशंकर साहू महामंत्री, होरीलाल देवांगन अध्यक्ष नगर भाजपा पाटन, पारखत साहू संयोजक सदस्यता अभियान मध्य मंडल, चन्द्रिका साहू जिला मंत्री, निशा सोनी अध्यक्ष महिला मोर्चा मध्य मंडल, महामंत्रीद्वय सीता देवांगन ,रानी बन्छोर, रेणुका बिजौरा,हेमलता पटेल, उमेश्वरी गोस्वामी,प्रेमलता साहू, प्रमिला सिन्हा,किरण बन्छोर,सरस्वती देवांगन, अखिलेश मिश्रा ,दामोदर चक्रधारी,बाबा वर्मा, कुणाल शर्मा अध्यक्ष युवा मोर्चा,रामनारायण साहू अध्यक्ष किसान मोर्चा,हर्ष भाले, केवल देवांगन , राजेंद्र वर्मा,महेश लहरी, नीलकंठ देवांगन, शीतल साहू, नोहर साहू, कुणाल महिलांगे, रुपेश निषाद, मनेंद्र वैष्णव,महेंद्र यदु,चंद्रप्रकाश देवांगन,भोजराम यादव,लक्ष्मण निर्मल,राजकुमार छेदैय्या,सुरेंद्र वर्मा,रमाकांत साहू,राजेंद्र सिन्हा,संतोष वर्मा, अतिस सपहा,डा सुरेश साहू, राजकुमार मिश्रा, ज्योतिप्रकाश साहू,डुनेश्वर साहू, ओम साहू, रोशन वर्मा, सेवकराम,देवनारायण वर्मा,संतोष वर्मा,सुनील वर्मा,डागेंद्र साहू,महेन्द्र साहू,ठाकुरराम यादव,चित्रसेन साहू,मनोज साहू,समीर बन्छोर, भास्कर वर्मा,आशीष बन्छोर,रामचंद्र वर्मा, ब्रम्हदेव चंद्राकर,रतन मारकंडे,खेलन,अगराहिज साहू,भजनलाल साहू,रमेश देवांगन,नारायण वर्मा,डा संतराम कुम्भकार,देवेंद्र साहू, हुमेन्द्र साहू,सौरभ निर्मल,यतेश्वर गोस्वामी,पुरुषोत्तम निषाद,सुरेंद्र कुमार,सतीश कुमार, बेनीराम साहू,सनत नेताम, धनेशपुरी गोस्वामी,गोलू चंद्राकर, भागवत सिन्हा, रेखराम साहू,संतोष घिरवानी,शत्रुहन साहू,दाऊलाल साहू,पूरन साहू,गोरेलाल श्रीवास,खगेश गोस्वामी, देवेंद्र ठाकुर, लक्ष्मन गोस्वामी,डोमेश सिन्हा,प्रकाश गोस्वामी,दीपक साहू,मुन्नापाल, अंगेश सिन्हा,हिरेन्द्र सिन्हा,जयराम सिन्हा,राधे यादव,पुष्कर साहू,कैलाश साहू,मुन्ना मालवीय, छबि श्याम देवांगन,छोटेलाल देवांगन,सूजान वर्मा, चिरंजीव देवांगन सहित भाजपा के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहा।

    

        

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *